हिन्दी विभाग
शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अं. चौकी एवं महाविद्यालय के हिन्दी विभाग की स्थापना 01 जुलाई 1970 को स्नातक कला एवं विज्ञान संकाय से प्रारंभ हुई। महाविद्यालय का शासकीयकरण 25 जुलाई 1973 को हुई। हिन्दी विस्तार के क्षेत्र में इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर हिन्दी (नियमित) का संचालन 05 अक्टूबर 1984 से हुई एवं वाणिज्य संकाय का संचालन 05 सितम्बर 2011 को आरंभ हुई।
वर्तमान में इस महाविद्यालय में हिन्दी विभाग में 01 नियमित सहायक प्राध्यापक एवं 02 अतिथि सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत कुल विद्यार्थियों की दर्ज संख्या निम्नानुसार है :-
क्र. | कक्षा एवं विषय | विद्यार्थियों की दर्ज संख्या |
1 | बी. ए. भाग-1, 2, 3 (हिन्दी भाषा) | 350+350+325 = 925 |
| बी. ए. भाग-1, 2, 3 (हिन्दी साहित्य) | 321+319+286 = 926 |
2 | बी. एस-सी. भाग-1, 2, 3 (हिन्दी भाषा) | 182+182+149 = 513 |
3 | बी. कॉम. भाग-1, 2, 3 (हिन्दी भाषा) | 26+23+24 = 73 |
4 | एम. ए. हिन्दी (पूर्व एवं अंतिम) | 30+27 = 57 |
| | योग = 1794 |
दूरदर्शिता :
- हिन्दी विषय के प्रति विद्यार्थियों में रूचि जागृत करना।
- हिन्दी भाषा संप्रेषण का विकास करना।
- हिन्दी के अध्ययन-अध्यापन द्वारा विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना।
- हिन्दी भाषा एवं हिन्दी साहित्य की विस्तृत अध्ययन कराना।
- साहित्यकारों के व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करना।
लक्ष्यः :
- राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति निष्ठा, प्रेम एवं जागरूकता विकसित करना।
- हिन्दी भाषा एवं साहित्य के अध्ययन -अनुशीलन के प्रति जागरूक करना।
- हिन्दी साहित्यकारों के संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान कर सक्षम बनाना।
- हिन्दी भाषा एवं साहित्य के माध्यम से अनुशासन एवं संवेदनशीलता जैसे गुणों का विकास करना।
- हिन्दी भाषा के शुद्धता के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना।
Faculty Profile :
फोटो | नाम | पद | सम्पर्क | व्यक्तिगत परिचय |
| मनीष कुमार कुर्रे | अतिथि सहा. प्राध्यापक | 9669226959 | View |
| लीमेन सिंह | अतिथि सहा. प्राध्यापक | 8770634099 | View |
स्मृति में :
| स्व. श्री रमेश कुमार कवंर
सहायक प्राध्यापक
शास. लाल चक्रधर महाविद्यालय अं. चौकी
हिन्दी विभाग में 30/11/1996 से 17/12/2022 तक कार्यरत
( जीवन परिचय ) |