NSS

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार का एक प्रमुख युवा विकास कार्यक्रम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1969 में “स्वयं से पहले आप” (Not Me, But You) के आदर्श वाक्य के साथ की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास सामुदायिक सेवा के माध्यम से करना तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना उत्पन्न करना है। शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना योजना इकाई की शुरूआत वर्ष 2022 में 50 स्वयं सेवकों के साथ की गई।
 हमारे महाविद्यालय की एनएसएस इकाई वर्ष भर विभिन्न नियमित गतिविधियों एवं विशेष शिविरों का आयोजन करती है। स्वयंसेवक निम्नलिखित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं—
1. स्वच्छता अभियान
2. वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण
3. रक्तदान शिविर
4. स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम
5. मतदाता जागरूकता अभियान
6. सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति रैली
7. महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
8. आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य
प्रत्येक वर्ष एनएसएस इकाई द्वारा निकटवर्ती ग्राम में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से स्वयंसेवक ग्रामीण जीवन को समझते हुए समाज सेवा कार्य करते हैं। इन गतिविधियों से स्वयं सेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग की भावना तथा सेवा भाव का विकास होता है।
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम अधिकारी: श्रीमती अंजली कुंजाम
स्वयंसेवकों की संख्या: 100